
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी एवं नैना देवी विधानसभा से विधायक रणधीर शर्मा ने हमीरपुर से बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि ज्ञान का उत्थान ही मोदी और अनुराग का अरमान है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विकसित भारत के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा था कि वह देश में केवल चार ही जातियों को मानते हैं और वह गरीब युवा अन्नदाता और नारी।

जिसको एक साथ जोड़कर उन्होंने ज्ञान का नाम दिया है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में वह इन सभी यानी ज्ञान को विकसित सुदृढ़ और सक्षम बनाने की और जोर देते हैं। और जो प्रधानमंत्री मोदी का अरमान है वही हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर का ध्येय है। अनुराग सिंह ठाकुर ज्ञान मॉडल पर कदम बढ़ा रहे हैं अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन के मौके पर भी मोदी विजन की झलक स्पष्ट दिखाई दी।











