Monday, October 26, 2026
Home Latest महिला सशक्तिकरण अकाली दल के टॉप एजेंडे में शामिल: बबिता शर्मा

महिला सशक्तिकरण अकाली दल के टॉप एजेंडे में शामिल: बबिता शर्मा

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार एन.के.शर्मा की धर्म पत्नी बबिता शर्मा ने पति के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बबिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण अकाली दल के मुख्य एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले भी अकाली दल की सरकार के समय में शगुन योजना, बुढापा पेंशन, आटा दाल योजना तथा लड़कियों के लिए मुफ्त साइकिल योजनाएं चलाकर अकाली दल ने महिलाओं को सम्मान दिया है।

Advertisements

बबिता शर्मा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को महिलाओं को धोखा देने वाले दल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने चार माह के भीतर नशा समाप्त करने का वादा किया था और आम आदमी पार्टी ने दस दिन में नशा खत्म करने की बात कही थी। दोनों पार्टियां नशा समाप्त करने में फेल साबित हुई हैं। इसके उलट पंजाब में नशे का प्रसार बढ़ा है। जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनी को ढाई साल हो चुके हैं लेकि अभी तक यह वादा अधूरा है। पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार रुपये मासिक भत्ते का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here