पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांपला ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। आज 6 जुलाई को पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने स्लेरण में पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ से लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। छाया, फल, लकड़ी, फूल, दवा तथा सबसे मुख्य ऑक्सीजन जिसके सहारे हम जीवीत हैं आदि पेड़ से ही मिलता है।

Advertisements

इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भी उसका सदुपयोग कर सके। उन्होंने कहा कि जो लोग जश्र मनाकर अपना जन्मदिन मनाते हैं उन्हें भी इतनी शांति नहीं मिलती जितनी कि पेड़ लगाकर मन को शांति पहुंचती है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बल मिलता है।

कहा कि कार्यालय से लेकर घर, तथा आसपास की सडक़ आदि पर हरियाली बनी रहे। हर बार हम विकास के नाम पर कुछ पेड़ खो रहे हैं। इसलिए वनस्पति के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह अवधारणा पैदा की कि प्रत्येक व्यक्ति, स्त्री हो या पुरुष अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरुर लगाएं। श्री सांपला ने कहा कि उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है। पार्टी के लिए हम पांच हज़ार से भी ज्यादा खर्च कर देते है जबकि एक पौधा पांच से पचास रुपये तक का आ जाता है।

पार्टी कर हम भूल जाते है यदि हम अपने जन्म दिन को कोई पौधा या वृक्षारोपण करे तो हमारा प्रत्येक जन्म दिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, हमें भी इसे भविष्य की पीढिय़ों के लिए बचाए रखना है। वह हमेशा इसी दिशा में काम करते रहे है व आशा है कि हर कोई मेरे साथ इस कार्य में शामिल होगा।

इस खास मौके पर सरपंच सुरिंदर कौर बेदी अश्वनी ओहरी, नवजिंदर सिंह बेदी (नवी), भारत भूषण वर्मा, चमनलाल बंटी, राम धन, जोगिंदर कौर, शिव दयाल, रेशम सिंह, बलदीप मान, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह, लक्की, सूरज़ और जसपाल इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here