हिन्दू देवताओं का अपमान करने वाले को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस: अशोक सरीन हिक्की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। तेज तर्रार बेबाक हिन्दू नेता व पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की के बयानों पर रविवार को हिन्दू देवताओ के बारे अभद्र भाषा लिखने वाले होशियारपुर के वकील सरदार प्रितपालजीत सिंह की जमानत याचिका आज 6 जुलाई को एडिशनल सेशन जज गुरजंढ सिंह होशियारपुर ने रद्द कर दी है। इस बारे जानकारी देते अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि माननीय अदालत में सीनियर वकील आर.पी धीर के साथ बड़ी संख्या मे वकीलों ने एकजुट होकर जमानत याचिका का विरोध कर सभी दस्तावेज अदालत को दिखाए जिसमे बार-बार प्रितपालजीत सिंह ने बेपरवाह होकर हिन्दू देवताओ व हिन्दू समाज का अपमान किया था।

Advertisements

इतना ही नहीं सुबह से शुरू होकर देर रात तक हिन्दू देवताओं को अपमानित करता रहा। इस दौरान ग्रुप में शामिल उसे रोकने वाले वकीलो की चैट दिखाई गई जिसमे आरोपी को रोकने के बावजूद भी वह देवताओ के बारे में अभद्र भाषा लिखता रहा। सरीन ने इस सच्चाई की लड़ाई मे उनका सहयोग करने वाली पंजाब के अलग-अलग शहरों मे समर्थन करने वाली समाजिक संस्थाओ, होशियारपुर के वकीलों व अदालत का धन्यवाद कर कहा कि अब पुलिस साजिशन पंजाब की अमन शांति को भंग कर अराजकता फैलाने वालो को गिरफ्तार करे। सरीन ने बताया कि प्रितपालजीत सिंह सुबह करीब 11 बजे से रात 8 बजे तक अभद्र शब्दावली लिखता रहा जिसमे उसके इन गलत बयानो पर एक वकील ने ग्रेट लिख आरोपी का सहयोग किया है।

इसलिए पुलिस जल्द उसको भी गिरफ्तार करे। सरीन ने कहा कि होशियारपुर बार एसोसिएशन के व्हाट्स एप ग्रुप मे गलत लिखने वाले प्रितपालजीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी होशियारपुर में दर्ज हुए मुकदमे की जांच में ग्रुप मैंबर एडवोकेट विशाल शर्मा व एडवोकेट एच.के.वर्मा ने अपनी लिखित गवाही थाना सिटी होशियारपुर मे दर्ज करवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here