हलका सुनाम के विधायक अमन ‘अरोड़ा रतन’ अवार्ड से सम्मानित

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। अरोड़ा महासभा पंजाब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी कुमार पिंटू व पंजाब यूथ विंग इंचार्ज संजीव नरूला ,यूथ विंग के प्रधान सुखविंदर सिंह जिम्मी ने की। इस मौके पर अरोड़ा बिरादरी के सभी जिलों से पदाधिकारी बड़ी संख्या में इक्_े हुए। समारोह में विशेष तौर पर हलका सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा पहुंचे, जिनका सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि अमन अरोड़ा हलका सुनाम में दूसरी बार विधायक चुने गए है। समागम को संबोधित करते हुए धर्मपाल ग्रोवर, अश्वनी कुमार पिंटू व सुखविंदर सिंह जिम्मी ने कहा कि सभा को अरोड़ा बिरादरी सभी विजयी विधायक, जिनमें हलका सुनाम से अमन अरोड़ा, मोगा से डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, जीरा से नरेश कटारिया, जालंधर से रमन अरोड़ा, लुधियाना से मदन लाल बग्गा पर गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने पूरे पंजाब में अरोड़ा बिरादरी का सम्मान बढ़ाया। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में 32 प्रतिशत आबादी अरोड़ा बिरादरी की है, जो सभी धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेते हैं और अपनी निरंतर सेवाएं निभाते है। इस मौके पर विधायक अमन अरोड़ा को सभा के पदाधिकारियों ने ‘अरोड़ा रतन’ अवार्ड से सम्मानित किया। अंत में विधायक अमन ने बिरादरी को विश्वास दिलाया कि वह सभी विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री पंजाब को अरोड़ा बिरादरी को आ रही समस्याओं से अवगत करवाएंगे और विभिन्न जिलों में श्री अरूट महाराज के भवन निर्माण के कार्यो बारे जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर सुभाष कामरा, संजीव नरूला, विनय कुमार, अमरीक सिंह बत्तरा, नवजीत सिंह राजू, नारायण दास के अलावा अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here