पूर्व कैबिनेट मंत्री अरोड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हाईकमांड से परामर्श उपरांत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस नियुक्ति पर श्री अरोड़ा ने जहां प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू का आभार व्यक्त किया वहीं पार्टी हाईकमांड सोनिया गांधी, प्रिंयका गांधी एवं राहुल गांधी के साथ-साथ तमाम पार्टी हाईकमांड पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत और समस्त पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाएंगे तथा पार्टी की मजबूती एवं जनता से जुड़े मुद्दों के लिए कार्यरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here