बिजली गरंटी तो पूरी नहीं होगी, पंजाब की कानून व्यवस्था का ध्यान रखे सरकार: जंगी लाल महाजन 

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। गर्मी शुरू होते ही जिस तरह पंजाब में बिजली के अघोषित लम्बे लम्बे कट लगाए जा रहे है | शायद ही आज तक किसी सरकार में बिजली का इतना बुरा हाल हुआ होगा जैसा कि चुनावो में लगातार 24 घंटे निर्विघ्न 300 यूनिट बिजली देने की गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में हुआ है | उक्त बातों का प्रगटावा हल्का विधायक जंगी लाल महाजन ने आज प्रेस वार्ता दौरान करते समय किया | उन्होंने कहा कि आप सरकार की पहली गारंटी बिजली के कटों में बदल गई है जिस कारण पंजाब के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है क्योकि चुनावों में आप पार्टी ने लोगों को कई प्रकार के सब्जबाग दिखाए थे जो कि धरातल में पुरे होते दिखाई  नहीं दे रहे | आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल कहते नहीं थकते थे कि सरकार बनते ही लोगो को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी वह भी हर माह 300 यूनिट तक फ्री ,18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये दिए जायेंगे | जिसके लिए बकायदा गरंटी कार्ड भी भरे गए थे मगर एक माह गुजर जाने के बाद भी महिलाओं को एक पैसा नहीं मिला |

Advertisements

उन्होंने पटियाला में हुई घटना पर बात करते हुए कहा कि पंजाब में कुछ लोग आपसी भाईचारे में दरार डालने की कोशिश कर रहे है जिसे पंजाब के लोग कभी कामयाब नहीं होने देंगे | उन्होंने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब से राज्य में आप सरकार ने सत्ता संभाली है तब से कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है | गुंडा तत्व शरेआम कानून की धजिया उड़ा पंजाब की शांति को भंग करने में लगे है | उन्होंने सीएम भगवंत मान से पंजाब में कानून व्यवस्था को बहाल करने तथा लोगो को वादे के मुताबिक निर्विघ्न बिजली  सप्लाई देने की मांग की | इस समय जिला महामन्त्री अजय कौशल सेठू ,जिला प्रधान किसान मोर्चा भाजपा रघुनाथ राणा ,मंडल अध्यक्ष भंगाला सुनील कुमार डिम्पी ,नंबरदार शिव चरण सिंह ,पिंकी ऐमा मांगट आदि उपस्थित थे | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here