Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पुलिस की तरफ से संभावित टारगेट किलिंग की कोशिश नाकाम, 3 पिस्तौल,...

पुलिस की तरफ से संभावित टारगेट किलिंग की कोशिश नाकाम, 3 पिस्तौल, गोला-बारूद सहित एक गिरफ्तार

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। सुनियोजित कत्ल करने (टारगेट कीलिंग) की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को खरड़ के नड्याला चौक से एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये व्यक्ति की पहचान गुरिन्दर सिंह उर्फ गुरी शेरा निवासी गाँव सिंधवां जि़ला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। अपराधिक पृष्टभूमि वाले गुरी शेरा के खि़लाफ़ राज्य में जबरन वसूली, हथियार एक्ट, सनैचिंग, डकैती समेत छह अलग अलग केस दर्ज हैं। पुलिस ने उक्त दोषी के पास से 10 कारतूस समेत दो 30 कैलीबर पिस्तौल और एक .32 कैलीबर पिस्तौल भी बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए रोपड़ रेंज के पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्राप्त पुख़ता जानकारी के आधार पर गुरी शेरा और उस के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ जोनी निवासी गांव मलकपुर जटां, पटियाला, जो हथियारों की नाजायज तस्करी में शामिल हैं, के खि़लाफ़ थाना सिटी खरड़, ऐस.ए.ऐस.नगर में केस दर्ज किया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए ऐस.ए.ऐस.नगर के ऐस.ऐस.पी. विवेक शील सोनी के नेतृत्व अधीन पुलिस टीमों ने गुरी शेरा को गिरफ्तार करके उसके पास से तीन पिस्तौलें और गोला-बारूद बरामद किया है। डी.आई.जी. भुल्लर ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान गुरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हथियार और गोला बारूद मंगवाता था और उसे यूरोपीय आधारित हैंडलर की तरफ से पंजाब के एक अहम शहर में किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए निर्देश दिया गया था। इस सनसनीखेज़ अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार/गोला बारूद और लौजिस्टिक सहायता खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपए दिए गए थे।

दोषियों ने यह भी कबूला कि वह यह हथियार पंजाब में अपने गिरोह के सदस्यों को भी पहुंचाते थे। डी.आई.जी. ने कहा कि साजिश का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जा रही है और गुरी के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ जोनी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गौरतलब है कि इस संबंधी थाना सिटी खरड़ में हथियार एक्ट की धाराओं 25 (7) और (8) के अंतर्गत तारीख़ 30 -04 -2022 को ऐफ.आई.आर नंबर 87 दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here