Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री की अपील पर केंद्र द्वारा पंजाब को 3 अक्तूबर से धान...

मुख्यमंत्री की अपील पर केंद्र द्वारा पंजाब को 3 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने की अनुमति

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अपील को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने राज्य को कल (3 अक्तूबर) से धान की खरीद शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस सम्बन्धी तुरंत निजी दखल देकर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि यह फैसला किसानों की संतुष्टि के लिए धान की निर्विघ्न और सुचारू खरीद यकीनी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Advertisements

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री बीते कल श्री मोदी से मिले थे, जिन्होंने स. चन्नी को इस मुद्दे के जल्द हल का भरोसा दिया था। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने धान की खरीद निर्धारित तारीख 1 अक्तूबर की बजाय 11 अक्तूबर को सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित करने का फैसला लिया था। अचानक लिए गए इस फैसले से किसानों में नाराजगी और अनिश्चितता पाई जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here