स्वास्थ्य विभाग अगर लोकहित में है तो सबसे पहले अपने अधिकारियों पर कारवाई करे: खोसला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख सिंह खोसला ने प्रैस नोट जारी करते हुए कहा कि बीते कल एक तरफ तो बेगमपुरा टाईगर फोरस द्वारा सिविल अस्पताल के उन अधिकारयिों का पुतला फूंका गया। जिनके कारण करोड़ों की सी.टी. स्कैन मशीन जो आज तक सिविल अस्पताल होशियारपुर में नही लग सकी तथा दूसरी तरफ सिविल अस्पताल होशियारपुर की एस.एम.ओ. डा, सवाति द्वारा उसी समय पर प्रैस काफ्रैंस करके मरीज़ों को अधिक सहूलतें देने के बारे में अपने गुणगान किये जा रहे थे। मरीज़ों को अधिक से अधिक सहूलतें देना बहुत बढिय़ा बात है पर कई महीनों से लोगों को सहूलतों से वंचित रखा जा रहा है। सिविल अस्पताल के कुछ अधिकारियों द्वारा अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन न लगने देने के कारण डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल आपके माध्यम से एक बार फिर सी.एम.ओ. तथा एस.एम.ओ से मांग करता है कि अगर आप लोकहित में हो तो सबसे पहले अपने उन अधिकारियों पर कानूनी कारवाई करो जा करवाओ जिनके कारण यह सी.टी. स्कैन मशीन अस्पताल में लग नही सकी। खोसला ने कहा कि अगर बेगमपुरा टाईगर फोर्स तथा डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल द्वारा यह मुद्दा जनहित में न उठाया जाता तो आज तक सी.टी. स्कैन मशीन एक सफेद हाथी बन कर रह जानी थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अब मजबूर होकर एम.एम.ओ. को भी कहना पड़ गया कि बहुत जल्दी सी.टी. स्कैन मशीन सिविल अस्पताल में लगाई जायेगी तथा मरीज़ों को सहूलतें मिलेंगी। डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख सिंह खोसला ने इस मामले पर रौशनी डालते हुए कहा कि पिछली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय सेहत सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों में निजी लैबें स्थापित करने का फैसला किया गया था जिसके तहत निजी कंपनियों द्वारा जहां लैबोरटरी टैस्ट बहुत कम कीमतों पर किये जाने थे वहां करोड़ों की सी.टी. स्कैन मशीने स्थापित करके बाज़ार से लगभग एक चौथाई हिस्से से भी कम कीमतों पर दिमाग, दिल तथा पेट की स्कैनिंग की जानी थी जिससे लोगों को बहुत बड़ा आर्थिक फायदा होना था। पी.पी.पी. के तहत पंजाब में करसना डायगनौस्टिक लैबज़ नामक कम्पनी को यह प्रोजैक्ट दिया गया था। इस प्रोजैक्ट के तहत पंजाब के अलग-अलग हस्पतालों में सी.टी. स्कैन मशीनें लगाई जा चुकी हैं परन्तु पंजाब का एक ही जि़ला होशियारपुर है जहां लैब स्थापित करने के बाद सी.टी. स्कैन मशीन अभी तक भी नही लगाई जा सकी। खोसला ने कहा कि यह करोड़ों की सी.टी. स्कैन मशीन प्रदेश के बहुत सारे सरकारी हस्पतालों में लगाई जा चुकी है, पर होशियारपुर के सिविल अस्पताल में ही गरीब लोगों को इस सहूलत से जानबूझ कर वंचित रखा जाना कई सवालों को जन्म देता है। जिसमें से भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है। उन्होंने कहा कि सेहत अधिकारियों के खिलाफ बनती कारवाई करवाने के लिए डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल कई जत्थेबन्दियों को साथ लेकर पूरे पंजाब में संघर्ष का बिगुल बजायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here