तरसेम महाजन हाइट्स अकादमी ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तरसेम महाजन हाइट्स अकादमी में भगवान परशुराम जी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चेयरपर्सन पूजा महाजन ने विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि भगवान परशुराम जी ने धरती पर अवतार लेकर मानवता को भक्ति व परोपकार का मार्ग दिखाया। उनका जन्म शुक्ल पक्ष की तृतिया को हुआ था, जिसे अक्षय तृतीया भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूजा महाजन ने भाषण संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान किया और उन्हें भगवान के समान माना। माता-पिता के हर आदेश का पालन भगवान परशुराम जी ने किया।

Advertisements

हमें भी जीवन में हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी हर आज्ञा का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जी का मानना था कि न्याय करना बहुत जरुरी हैं इसी न्याय करने के लिए सहस्त्रार्जुन और उनके वंश का नाश कर दिया, क्योंकि भगवान परशुराम जी के लिए न्याय सबसे ऊपर था। साथ में उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ने गुस्से में आकर कभी भी अपनी विवेक नहीं खोया। हर कार्य संयम से ही किया। हमें भी जीवन में सदैव विवेक और संयम बनाकर रखना चाहिए। इस अवसर पर हाइट्स अकादमी के डायरेक्टर और पूरा स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here