सदा शिव सहाय मंदिर प्रबंधकों ने मीनू सेठी को किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मेहनती कार्यकर्ता को सम्मान देना और उसे पदौन्नत करना भाजपा जैसी पार्टी ही कर सकती है। ये शब्द भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरदयाल भट्टी ने भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी बनाने पर वार्ड नम्बर 13 मोहल्ला फ़तेहगढ़ में सदा शिव सहाय मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा वार्ड की पूर्व पार्षद और भाजपा जिला महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा मीनू सेठी के सम्मान में रखे गए कार्यक्रम में कहे। पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता चंचला देवी ने कहा की अपनी माँ स्वर्गीय रम्भा सेठी के मार्ग पर चलते हुए मीनू सेठी समाज और पार्टी की सेवा कर रहे हैं जिस पर उन्हें गर्व है। उल्लेखनीय है कि मीनू सेठी द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर 2 बार जिम्मेवारी को सफलतापूर्वक निभाने पर इस बार नई कार्यकारिणी में उन्हें महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर सारा मोहल्ला हर्षित है और गर्व की अनुभूति हो रही है।

Advertisements

जिले में एक महिला को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पहली बार मिली है और भाजपा ने एक मेधावी कार्यकर्ता को जिले के उच्च पद पर बिठाया है जो बेहद उत्साह की बात है। मोहल्ला फ़तेहगढ़ के मंदिर प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंदिर कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने मीनू सेठी को सम्मानित किया और उनसे इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने की अपेक्षा की। इस अवसर पर हरदयाल भट्टी, विजय कुमार, ब्रिज मोहन सैनी, राजेंद्र सैनी, पंडित जनक राज, चंचला देवी, पलविंदर कौर और किरण सैनी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here