Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार की बेरुखी से उद्योग संकट में: तीक्ष्ण सूद

पंजाब सरकार की बेरुखी से उद्योग संकट में: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा इंडस्ट्री सैल के महामंत्री करण कपूर द्वारा आयोजित एक बैठक में उद्योग से संबंधित लोगों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार की उद्योगों के प्रति बेरुखी से उद्योग जगत का बुरा हाल हो गया है। भरवाईं रोड पर स्थित बिरोजा मर्चेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि अश्विनी गैंद ने बताया कि होशियारपुर जो की बिरोजा से संबंधित उद्योग का गढ़ रहा के 50 से यूनिट अकेले अधिक भरवाई रोड पर ही स्थित थे। पिछले कुछ सालों से सरकार द्वारा इसकी और ध्यान ना देने से होशियारपुर बिरोजा उद्योग लगभग उजड़ चुका है तथा इससे संबंधित उद्यमी कोई और काम करके अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। करण कपूर ने बताया कि उनके गद्दे बनाने तथा कूलरों के धंधे में भी काफी गिरावट आई है।

Advertisements

 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली देने का वायदा भी नहीं किया पूरा

अगर पंजाब सरकार थोड़ी सी भी देखभाल करती तो हमारे उद्योग बच सकते थे। स्थानीय उद्यमियों ने बताया कि उन्हें सरकार से किसी तरह की भी सहायता नहीं मिली। श्री सूद ने कहा जालंधर रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल सैंटर में सीवरेज तथा पीने के पानी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई। फगवाड़ा रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट में नई सडक़े तथा कम्युनिटी सैंटर बनाने के जो कार्य 10 वर्ष पहले अकाली भाजपा की सरकार के कार्यकाल में हुए थे। उसके बाद वहां पर कोई विकास का नया काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में नए उद्योग लाने के लिए भी अभी तक सरकार द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया।

सरकार बनाने से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि उद्योग को 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दी जाएगी। वायदा पूरा करना तो एक तरफ रहा बिजली के दाम भी बेलगाम बढ़ाए जा रहे हैं तथा बेवजह बिलों में पिछले बकाए की रकम दिखाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। श्री सूद ने आश्वासन दिया कि द्वारा अकाली-भाजपा सरकार आने पर उद्योग जगत की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इस मौके पर मेयर शिव सूद, जिला भाजपा महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, मंडल प्रधान अमरजीत सिंह, अश्वनी गैंद,दविंदर कपूर, शरीन कपूर अदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here