Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur आर्य समाज मंदिर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया स्वामी श्रद्धानंद जी...

आर्य समाज मंदिर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज मंदिर कमालपुर होशियारपुर में 27 दिसंबर को कलियान मार्ग के स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस बड़े श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान करवाए गए हवन यज्ञ में प्रो. सविता ने यजमान पद को ग्रहण किया। तत्पश्चात मंच संचालक यश वालिया ने महात्मा मुंशी राम के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने भारत की स्वतंत्रता, स्त्री शिक्षा और गुरूकुल विद्या के क्षेत्र में जो कार्य किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान संगीता शर्मा और सविता ऐरी ने भजन गाकर, बच्चों ने लेख लिखकर कार्यक्रम में चार-चांद लगाए। इस अवसर पर सभी बच्चों तथा प्रोफेसरों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here