Wednesday, October 28, 2026
Home National नए साल के जश्र पर रहेगी रोक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गोवा में...

नए साल के जश्र पर रहेगी रोक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गोवा में पाबंदियां लागू

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। हरेक साल के पूरा होने पर व्यक्ति को इंतजार होता है नए वर्ष का जिसके शुरू होने के साथ कई उम्मीदे जुड़ी होती हैं और इस दिन को लेकर सभी लोग उत्साहित होते हैं। लेकिन इस साल 2020 से शुरू हुए कोरोना महामारी के चलते कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई हैं जिसके तहत 2021 की शुरूआत के समय भी सरकार द्वारा कुछ पाबंदियों सहित निर्देश जारी किए गए हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में इस बार नए साल के समागमों पर पाबंदी लगाते हुए सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बता दें कि इन राज्यों द्वारा जारी हिदायतों के तहत पाबंदी के साथ-साथ आतीशबाजी चलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है तथा कई राज्यों में नाइट करफ्यू लगा दिया गया है।

Advertisements

वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नववर्ष कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नया साल मनाने के लिए संबंधित पुलिस से भी आज्ञा लेनी होगी। गाइडलाइन अनुसार कोरोना के चलते कार्यक्रम करने के लिए खुले स्थान का प्रयोग करने की स्थिति में 40 प्रतिशत लोगों के एकत्र होने की अनुमति है, कोरोना से बचाव के लिए सारे इंतजाम जैसे मास्क लगाना, सैनेटाजिर का प्रयोग करना, सामाजिक दूरी रखना, आदि का ध्यान रखना अनिवार्य होगा अगर आयोजनकर्ता इन हिदायतों का पालन नहीं करता और न करवाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

राजस्थान में कोविड मरीजों की संख्या 3 लाख के पार होने के चलते प्रदेश में मुख्यमंत्री गहलोत ने इस वर्ष यह कार्यक्रम मनाने के लिए पाबंदी लगाई है। उन्होंने फैसला किया कि लोग इस वष4 नववर्ष को दीपावली की तरह अपने घरों में रहकर मनाएं। वहीं गहलोत ने फैसला किया कि कुछ सप्ताहों के लिए राज्य में सभाओं, सामूहिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा ौर रात का करफ्यू और सड़कों व अन्य सार्वजिनक स्थानों पर पुलिस मौजूद रहेगी।

इसी के चलते गोवा सरकार ने भी कोरोना के साथ-साथ अब इंग्लैंड से आए नए वायरस से प्रदेशवासियों के बचाव के लिए गोवा में होने वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है। यह कहा जा सकता है कि इस साल गोवा में होने वाला जश्र फीका रहेगा। 2021 का स्वागत करने के लिए अब तक हजारों की संख्या में लोग गोवा पहुंच चुके हैं लेकिन उड़ानों पर रोक के चलते इस साल विदेशी पर्यटकों की कमी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here