पंजाब सरकार ने कम समय में करवाए प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य: कैबिनेट मंत्री जिंपा


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत कम समय में प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा हुआ है। वे 38 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल से आदमवाल जाने वाली 1.54 किलोमीटर लंबी लिंक रोड को चौड़ा करने के कार्य का उद्घाटन करने के  दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सडक़ के निर्माण को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे प्रमुखता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सडक़ की चौड़ाई को 10 फुट से बढ़ा कर 14 फुट कर दिया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, इसके बाद गांवों के युवाओं व महिलाओं को सशक्त करने वाले प्रोजैक्टों पर कार्य किया जाएगा। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्य करवा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा कर रही है। इस मौके पर एक्सियन रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अल ावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here