Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur नगर निगम होशियारपुर की हड़ताल 21वें दिन भी जारी

नगर निगम होशियारपुर की हड़ताल 21वें दिन भी जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। मीटिंग की प्रधानगी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान करनजोत आदिया द्वारा की गई। नगर निगम हाऊस द्वारा रखी गई मीटिंग मुलतवी होने पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान करनजोत आदिया ने  कहा कि पता नहीं हाऊस किस दबाब के अधीन कर्मचारियों को बनते हक देने से किनारा कर रहा है। आज दिनांक 16 मई को मीटिंग होनी थी पर मीटिंग को मुलतवी करना हाऊस  तथा प्रशासन की नीयत पर सवालिया निशान लगाता हैै,  इस तरह लग रहा है कि हाऊस तथा प्रशासन द्वारा हड़ताल को लम्बा करके शहर वासियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Advertisements

अगर हाऊस द्वारा समय रहते कर्मचारियों की मांगे नहीं मांगी गई तो कर्मचारी अपने संघर्ष को और तेज करते हुए सड़कों पर उतर आयेंगे। इस अवसर पर बलजिंदर कौर मल पाषर्द, रविंद्र कुमार काका, हरबिलास, बिक्रमजीत बंटी, बलराम, रजिंदर कुमार कमल, रकेश, कैलाश, सनी, प्रिंस, नवीन, अंजू, मंजू, वीना, रजनी, सपना, वीना रानी, सुरजीत आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here