जब सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार खत्म होगा तभी जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति का एहसास होगा: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण  शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, सतीश बावा,मोहिंदर पाल मान, द्वारा जारी प्रेस नोट, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, अश्वनी गैंद, जिंदु सैनी, मोहिंदर पाल राजा, सुरिंदर भट्टी  में माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुप्त सूचना पर अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को बर्खास्त करने व एफ.आई.आर दर्ज करने को सही कदम बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री का भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सबूत पाए जाना  एक भारी  चौंकाने वाली स्थिति है। यह तो समय ही बताएगा कि इस सारे मामले में आखिर  सच्चाई क्या है, परंतु इस घटना ने  सिद्ध कर दिया है कि आम आदमी पार्टी में भी ऐसे लोग विधायक चुनकर उच्च पदों पर आसीन हो चुके हैं, जिनका भ्रष्टाचार से चोली दामन का साथ है।  

Advertisements

दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भ्रष्टाचार के विवादों में आते रहे हैं तथा लोकसभा व विधानसभा की टिकटों  को बांटने पर भी  आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए गए हैं। यहां तक कि विदेशों से आए  पार्टी के अवैध पैसों को खुर्दबुर्द  करने के आम आदमी पार्टी के अपने ही पदाधिकारियों पर आरोप लगा दिए जा चुके हैं। भाजपा नेताओं  ने कहा है कि मंत्री तथा मुख्यमंत्री के बीच भ्रष्टाचार के आरोपों तथा प्रत्यारोपों  के खेल में ना पड़ते हुए हमें तो मुख्यमंत्री जी को यही कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की दरों में काम करवाने के लिए दुगनी से अधिक की वृद्धि हो गई है,क्योंकि जब भी आम जनता तहसील, थानों व अन्य सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो उन्हें यह ही  सुनने को मिलता है कि सरकार की सख्ती के कारण अधिक पैसों से काम होगा।भाजपा नेताओं ने कहा कि माइनिंग माफिया बहुत सक्रिय हो गया है, जिसके कारण रेत व  बजरी के भाव भी दुगने  से अधिक हो गए हैं। भाजपा  नेताओं ने कहा कि आम जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति का एहसास तब ही कर पाएगी जब तहसील, थानों व  सरकारी दफ्तरों में जाने वालों के काम  बिना पैसे के होंगे।  जिसके कारण पंजाब की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here