पंजाब विधान सभा स्पीकर को जिला प्रशासन ने दिया गार्ड आफ ऑनर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विधान सभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा के आज होशियारपुर में पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस व एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग से रैस्ट हाउस में गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस मौक पर कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक गढ़शंकर श्री जय कृष्ण रोढ़ी, विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह गिल, विधायक दसूहा श्री कर्मबीर सिंह घुम्मण की ओर से पंजाब विधान सभा स्पीकर का स्वागत भी किया गया।

Advertisements


इसके बाद पंजाब विधान सभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा ने रामगढिय़ा सिख आर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से सिख पंथ के महान जरनैल महाराज जस्सा सिंह जी रामगढिय़ा के 299वें जन्म दिवस को समर्पित करवाए गए विशेष सम्मान समारोह में शिरकत की। इस मौके पर श्री संधवा को आर्गेनाइजेशन की ओर से महाराजा सरदार जस्सा सिंह जी रामगढिय़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। समागम के दौरान पंजाब विधान सभा स्पीकर ने संबोधित करते हुए कहा कि उनको दिए गए सम्मान के लिए वे हर्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदार सरकार चल रही है व वह दिन दूर नहीं जब पंजाब दोबारा रंगला पंजाब बनेगा। उन्होंने कहा कि दसूहा-हाजीपुर रोड पर स्थित गांव सिंघपुर बरनाला में किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा का उनकी ओर से जल्द दौरा किया जाएगा  व पंजाब सरकार के ध्यान में लाकर जल्द ही इस धरोहर को दुनिया के सामने लाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि रामगढिय़ा सिख आर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से जो मांगे रखी गई है, उनके हल के लिए वे निजी तौर पर मुख्य मंत्री पंजाब से संपर्क कायम करेंगे।


कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने संबोधित करते हुए कहा कि रामगढिय़ा भाईचारे की देश की तरक्की में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आर्गेनाइजेशन समाज की भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा  कर रही है व वह जल कल्याण के इन कार्यों में आर्गेनाइजेशन को हर सहयोग देने के लिए तैयार हैं। समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री जिंपा, विधायक डा. रवजोत सिंह, श्री जसवीर सिंह गिल, श्री जय कृष्ण  रोढ़ी, श्री कर्मबीर सिंह घुम्मण के अलावा सीनेट मैंबर व हैड वीर सिंह चेयर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला श्री हरजोध सिंह व प्रदेश संयुक्त सचिव बुद्धीजीवी सैल आम आदमी पार्टी श्री सतवंत सिंह को महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा एप्रीसिएशन अवार्ड भी दिए गए। इसके अलावा पूर्व विधायक श्री अमरजीत सिंह संदोआ, मनिंदर सिंह व ए.एस.आई अजमेर सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया।


समागम के दौरान रामगढिय़ा सिख आर्गेनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष श्री हरदेव सिंह ने आर्गेनाइजेशन  की गतिविधियों व भविष्य की योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन श्री कुलदीप सिंह खांबा, सतवंत सिंह सियान, अमरजीत सिंह आसी, मलकीत सिंह मरवाहा, रविंदर सिंह चड्डा, परमजीत सिंह कल्याण, सुखदीप सिंह, गुरविंदर सिंह पलाहा, जगदीप सिंह, गुरदेव सिंह पुआर, हरजिंदर सिंह विर्दी, अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, बाबा परमिंदर सिंह पनेसर, जसवंत सिंह व रछपाल सिंह के अलावा पंजाब भर से अलग-अलग जिलों से रामगढिय़ा संस्थाओं के प्रतिनिधिओं व अन्य गणमान्यों ने भी शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here