करोड़ो की सी.टी. स्कैन मशीन के मामले में नही हुई कोई कारवाई: खोसला 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख खोसला ने स.भगवन्त सिंह मान मुख्यमन्त्री पंजाब द्वारा सेहत मन्त्री डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में बरखास्त करके गिफ्तार करने के सराहनीय कदम का डैमोक्रेटिक भारतीय लोकदल स्वागत करता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुरमुख सिंह खोसला ने कहा कि हम मीडिया द्वारा मुख्यमन्त्री साहिब के ध्यान में लाना चाहते हैं कि पिछले दिनों सिविल हस्तपाल में लगाई जाने वाली करोड़ों की सी.टी. स्कैन मशीन स्थापित करने में सेहत विभाग के अन्दर कथित भ्रष्ट तत्वों द्वारा बिना वजह देरी करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर मुख्यमन्त्री भगवंत सिंह मान के नाम डिप्टी कमिशनर होशियारपुर संदीप हंस आई.ए.एस. को मांग पत्र भी दे दिया गया था जिस पर आज तक उन अधिकारियों पर कोई कारवाई नही हो सकी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिनके कारण यह मशीन लगने मेें देरी हुई है मुख्यमन्त्री जी उनकी ओर भी अपनी बाज़ वाली आंख घुमायें ताकि कसूरवार अधिकारियों को भी सज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि सेहत मन्त्री विजय सिंगला मामले को अगर और गहराई से देखा जाये तो भ्रष्टाचार की तारें होशियारपुर के साथ भी जुड़ सकती हैं क्योंकि अगर सिविल हस्पताल होशियारपुर के सी.टी. स्कैन मामले तथा एक कैबिनेट मन्त्री के निजी दखल से बिना सीनियारता से सिविल सर्जन की तैनाती के मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाये तो सत्ताधारी लोगों के साथ-साथ कई रसूखदार सफैदपोशों तथा भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा चलो जा रहे माफिया राज का पर्दाफाश हो सकता है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here