Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लिख रही है विकास की नई ईबारत:...

पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लिख रही है विकास की नई ईबारत: मंत्री जिंपा


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ईमानदार सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है और जन हितैषी फैसले लेकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वे आज वार्ड नंबर 34 में ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ के अंतर्गत सफाई अभियान की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी भी मौजूद थे।

Advertisements


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ अभियान का उद्देश्य शहर के हर वार्ड में वार्ड के पार्षद के साथ लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है ताकि शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने वार्ड निवासियों को शहर का साफ सुथरा बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।


इस अवसर पर पार्षद विजय अग्रवाल, मोहित सैनी, प्रदीप कुमार बिट्टू, अनमोल जैन, एक्सियन कुलदीप सिंह, अजय वर्मा, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here