Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कैरियर की दिशा में नाईस कंप्यूटरज़ का स्कूली छात्राओं के लिए तोहफा

कैरियर की दिशा में नाईस कंप्यूटरज़ का स्कूली छात्राओं के लिए तोहफा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में 1991 में कम्पयूटर क्रांति की मशाल जलाने से लेकर पंजाब में सर्वश्रेष्ठ कम्पयूटर संस्थान का गौरव कमाने वाले नाईस कम्पयूटरज़ की अनुभवी मैनेजमेंट के दिशानिर्देश में यहां की प्रोफैशनल टीम ऐजूकेशनल ऐक्सीलेंस के माध्यम से यूथ ऐम्पावरमेंट के लक्ष्य को लेकर निरंतर प्रयासरत है। इस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय कम्पयूटर तकनीक में प्रैक्टिकल स्तर पर कुशल बनाने के साथ-साथ कैरियर संबंधी चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जाता है। इसी कड़ी में पंजाब इन्फोटेक के माध्यम से 12वीं व उससे ऊपर की छात्राओं के लिए 10 दिनों की निशुल्क वूमन एन्ट्रीप्रीन्योरशिप-इनोवेशन, स्टार्टअप, हैंड होल्डिंग ट्रेनिंग होशियारपुर में नाईस कैम्पस में करवाई गई, जिसमें 45 लड़कियों के पहले बैच को आई.टी. व एन्ट्रीप्रीन्योरशिप डवैल्पमेंट स्किलज़ में तैयार किया गया। इस वर्कशाप में ट्रेनर मिथुन ठाकुर ने एक उद्यमी बनने के सफर के लिए तैयारी के गुर, ज़रूरी गुणों, व्यापार गणित, संसाधन जुटाने के ज़रियों, मार्कीट में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया तो नाईस के डायरैक्टर व सफल उद्यमी प्रेम सैनी ने अपने 31 सालों के प्रैक्टिकल अनुभवों के ज़रिए उन पर रोशनी डाली।

Advertisements

यही नहीं, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मार्किटिंग एंड मैनेजमेंट ((IMM & Nabard) ओर से द बेस्ट वूमेन एन्ट्रीप्रीन्योर (1998) से सम्मानित, सर्टीफाइड स्टूडेंट काउन्सलर, कैरियर कन्सल्टैंट व साईकॉलोजिस्टकोच स्वीन सैनी ने एन्ट्रीप्रीन्योरशिप को लेकर ना केवल इन छात्राओं के सवालों को सुना बल्कि लक्ष्य प्रबंधन सीखाकर उनकी उलझनों को भी दूर किया। एन्ट्रीप्रीन्योरशिप के सफर में मेंटल हैल्थ व टीम मैनेजमेंट के बारे में भी जागरूक किया गया। इस ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर मिथुन ठाकुर द्वारा इन छात्राओं को अलग-अलग व्यावहारिक स्टार्टअप प्रौजैक्टस की योजना तैयार करने की असाईनमेंट सभी दी गई।

जिसमें सभी ने ज़बरदस्त उत्साह दिखाया और गज़ब के आईडियाज़ खोजे। वर्कशाप के आखिरी दिन इन प्रतिभागियों के लिए कार्यप्रणाली को समझने के लिए एक इन्डस्ट्रीयल यूनिट का दौरा भी रखा गया। जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल स्तर पर उद्यम से जुड़ी बारीकियां समझने को मिली। छात्राओं ने भावुक होते हुए अपने अनुभव भी सांझे किए व इस ट्रेनिंग को जीवन से जुड़े नज़रिए को बदलने का ज़रिया बताया। पंजाब सरकार के इस सराहनीय कदम व नाईस के बखूबी प्रबंधन के लिए सभी छात्राओं व उनके परिवारों ने आभार जताते हुए भविष्य में ऐसी योजनाएं व कोर्स देते रहने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here