Friday, October 30, 2026
Home Crime होशियारपुर-जालंधर रोड पर दो गुटों में चली गोलियां, चन्ना व साजन गंभीर...

होशियारपुर-जालंधर रोड पर दो गुटों में चली गोलियां, चन्ना व साजन गंभीर घायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर-जालंधर रोड पर गांव पिपलांवाला के नजदीक एक जिम के बाहर गैंगवार होने से दो गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके पर पहुंचे थाना माडल टाऊन के प्रभारी ने बताया कि होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित गांव पिपलांवाला में एक जिम के बाहर कुछ युवकों की बहस के बाद लड़ाई हुई और जिसमें बताया जा रही है गोलियां भी चलाई गई है।

Advertisements

इस वारदात के दौरान दो के गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान चन्ना व साजन के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तक घायलों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और सूत्रों के मुताबिक जो दो गंभीर जख्मी हुए हैं उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here