सिविल अस्पताल में मरीजों की सेवा करके मिलती है आत्मिक शांति: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा खुशी के मौकों को सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ सांझा किया जाता है और इस दौरान उन्हें रस, बिस्कुट एवं दूध आदि भेंट किया जाता है। लेकिन, कोबिड के कारण इस मुहिम को कुछ समय के लिए विराम दिया गया था। अब जबकि सब कुछ सामान्य हो चुका है तो भाविप ने एक मुहिम को पुन: शुरु किया है। इसी कड़ी के तहत प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की प्रेरणा से भाविप के वरिष्ठ सदस्य एनके गुप्ता ने अपना जन्मदिन मरीजों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को रस एवं बिस्कुट भेंट किए और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Advertisements


इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि आर्थिक रुप से मजबूत लोग भले ही प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा लेते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बहुत सारे मरीजों के लिए सिविल अस्पताल वरदान साबित हो रहा है। इसलिए यहां पर ऐसे मरीजों की सेवा करके आत्मिक शांति का अनुभव होता है व इस अनुभव को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस क्रम को जारी रखा जाएगा और दूसरों को भी सिविल अस्पताल आकर मरीजों की सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने बताया कि मरीजों से मिलने दौरान उन्होंने उनसे यह बात कही है कि अगर किसी को दवाई आदि की जरुरत हो तो वह संस्था के साथ संपर्क कर सकता है।

इस अवसर पर एनके गुप्ता ने कहा कि भाविप के साथ जुडक़र उन्हें समाज सेवा का जो मौका मिला है वह उससे प्रेरणा लेकर हर समय मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस मुहिम को पुन: शुरु करने के लिए भाविप प्रधान एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव राजिंदर मोदगिल, विजय अरोड़ा, रविंदर भाटिया, अमित नागपाल, अमरजीत शर्मा, रमेश भाटिया, टिंकू नरुला, जगदीश अग्रवाल एवं एचके नकड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here