Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur डॉ. अम्बेडकर चौंक में बन्द पड़े कैमरों  को तुरंत चालू करवाया जाये: सिंह अमन 

डॉ. अम्बेडकर चौंक में बन्द पड़े कैमरों  को तुरंत चालू करवाया जाये: सिंह अमन 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): बाबा साहिब टाईगर फोर्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने स. बलजीत सिंह एस.एच.ओ. माडल टाऊन को एक मांग पत्र सौंपा तथा मांग की कि डॉ. अम्बेडकर चौंक में लगे कैमरे जो काफी लम्बे समय से बन्द पड़े हैं को तुरंत चालू करवाया जाये। कैमरे बंद पड़े होने के कारण इस चौंक में कोई अप्रिय घटना घट सकती है तथा बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ कुछ शरारती तत्व छेड़खानी करके शहर का माहौल खराब कर सकते हैं। सिंह अमन चेयरमैन बाबा साहिब टाईगर फोर्स ने मांग की कि इसे पहले की शहर में कोई अप्रिय घटना घटे जल्दी से जल्दी इन कैमरों को ठीक करवाया जाये ताकि शहर में अमन तथा शान्ति बरकरार रह सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस चौंके के अतिरिक्त शहर के अन्य चौंकों तथा संवेदनशील स्थानों पर भी कैमरे लगाये जायें ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। इस अवसर पर एस.एच.ओ साहिब ने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही मैं इस मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दूंगा तथा इस मांग को जल्द ही अमल में लाया जायेगा। इस अवसर पर सिंह अमन चेयरमैन बाबा साहिब टाईगर फोर्स, सुरिन्द्र सिंह, दीपक मल्ल, इंजीनियर राम पाल, सरपंच अमन चगरां, ईश कुमार, शांत, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here