ई-संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं का लाभ लें लोग: कार्यकारी सिविल सर्जन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): गर्मी के मौसम में लू और कोरोना महामारी को रोकने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी घर पर ही की जा सकती है। सरकारी विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त चिकित्सा सलाह ली जा सकती है। इसकी जानकारी साझा करते हुए डॉ. पवन कुमार कार्यकारी सिविल सर्जन, होशियारपुर ने बताया कि जिला होशियारपुर में ई-संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं की कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भीड़भाड़ को रोकने के लिए जुलाई 2020 में शुरुआत की गई थी, जो आज भी जारी है।

Advertisements
 उन्होंने कहा कि पूर्व में ई-संजीवनी ओपीडी के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, माइक्रोफोन, स्पीकर और इंटरनेट की आवश्यकता थी जिससे आम जनता के लिए डॉक्टरों के साथ संवाद करना मुश्किल हो गया लेकिन अब ये सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध हैं। 

ई-संजीवनी सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉ. सीमा गर्ग जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि इस के माध्यम से स्त्री रोग एवं सामान्य ओपीडी की सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। प्रत्येक बुधवार को चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सरबजीत सिंह से टेलीमेडिसिन सेवाओं के लिए भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप esanjeevaniopd.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here