Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh पंजाब राज्य की वॉल्वो बसों में यात्रियों को मिलेगा अब पीने वाला...

पंजाब राज्य की वॉल्वो बसों में यात्रियों को मिलेगा अब पीने वाला पानी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से आज एक अहम फैसला लेते हुए पंजाब राज्य की वॉल्वो बसों में यात्रियों को अब पीने वाले पानी की बोतल मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है। पंजाब राज्य की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से राज्य निवासियों की सुविधा के लिए पंजाब राज्य से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए शुरू की गई वॉल्वो बस सर्विस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस रूट पर वॉल्वो बस प्रति किलोमीटर 100 रुपए के करीब हासिल कर रही है।

Advertisements

मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब रोडवेज़ को फिर से पटरी पर लाने के लिए भरपूर यत्न किये जा रहे हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया की राज्य में बसों के टाइम टेबल को यथावत लागू करने के हुक्म जारी किये गए हैं और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी। टाइम टेबल के लागू होने से बस सेवा में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है और साथ ही गैर-कानूनी तौर पर कुछ लोगों की तरफ से चलायी जा रही बस सेवा पर भी रोक लगी है।

आज यहां हुयी मीटिंग में उपस्थित पंजाब रोडवेज़ के जीएम और रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को हिदायत की गई कि वह नाजायज तौर पर चल रही बस सेवा को राज्य में से पूर्ण तौर पर खत्म करने के लिए चैकिंग की कार्यवाही को और कारगर बनाने की दिशा में सांझे तौर पर कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जनरल मैनेजर (जीएम) को हिदायत की कि वह प्रति किलोमीटर माईलेज़ में और सुधार लाने के साथ-साथ राज्य में सरकारी बसों में से तेल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया जाये। इसके साथ ही राज्य में वी.टी.एस सिस्टम को भी तय समय पर लागू करने को यकीनी बनाने की हिदायत की जिससे राज्य में गैर-कानूनी तौर पर चल रही बसों को पूरी तरह बंद किया जा सके।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की टाइम टेबल के स्लॉट में रोटेशन विधि अपनायी जाये जिससे सबको समान मौके मिल सकें। मीटिंग में दूसरों के अलावा विकास गर्ग, सचिव, परिवहन विभाग, प्रदीप सबरवाल, अमनदीप कौर डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट और विमल कुमार सेतिया उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here