केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम करेगी टौणी देवी के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गृह क्षेत्र टौणी देवी को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने जा रहे है।  इसी कड़ी में सरकार ने भूमि चयन के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए थे ।अब प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करने  केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम वीरवार को  टौणी देवी केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेगी। 

Advertisements

तहसीलदार टौणी देवी डा. आशीष शर्मा का कहना कि चयन प्रक्रिया पूरी कर दी है। टौणी देवी में सरकारी भूमि के तीन स्थल देखे हैं तथा टौणी देवी के पास सलोड मोड पर लगभग 50 कनाल भूमि बेहतर पाई गई है। प्रशासन को इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है। टौणी  देवी में सेंट्रल स्कूल प्रस्तावित है। वीरवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम संभाग की टीम  प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने आएगी।  केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त सलिल सक्सेना, योल कैंट सेंट्रल स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश चंद, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रिंसिपल सुनील चौहान, राजस्व अधिकारी और तकनीकी अधिकारी जमीन का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद तय होगा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रस्तावित भूमि पर स्कूल भवन निर्माण के लिए तैयार है या नहीं । इसके अलावा टीम अस्थाई केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन का भी जायजा लेगी। टीम के आने पर टौणी देवी के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here