इंजी. जाखू मानव अधिकारी जन चेतना मिशन ईकाई होशियारपुर के चेयरमैन व राहुल शर्मा प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): मानव अधिकार जन चेतना मिशन भारत भारत के पंजाब यूनिट की तरफ से होशियारपुर जिला टीम का चुनाव किया गया। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिव कुमार शर्मा की अगुवाई में हुए चुनाव में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। लायन इंजी. एसपी जाखू रिटायर्ड एक्सीयन को संस्था का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके अलावा राहुल शर्मा को प्रधान, एसपी सिद्धू को महासचिव, इंजी. अजीत सिंह को उपाध्याक्ष, संदीप कुमार, नितिन मेहता, मनदीप कुा पंडित विशेष सदस्य, रवी कुमार को संयुक्त सचिव, विकास कुार, जगदीप सिंह, गुलशन नंदा, सोमनाथ बैंस को सदस्य मनोनित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान डा. शर्मा ने मिशन के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने टीम सदस्यों को हलके में हरीब एवं जरुरतमंद लोगों पर हो रहे अत्याचारों एवं सरकार धक्केशाही व सरकार के अत्याचार कैसे कम करने हैं या हल करने हैं के संबंधी भी जानकारी दी। उन्होंने निष्पक्ष होकर जरुरतमंदों की इंसानियत के नाते पूरी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here