योग द्वारा अनेक असाध्य रोगों का मात्र हवा व पानी से उपचार हो जाता है: आचार्य अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सद्गुरु चमन लाल जी महाराज की अनुकंपा से योग भवन में मनाए जा रहे चार दिवसीय व्यास पूजा महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी ने कहा कि योग द्वारा अनेक असाध्य रोगों का मात्र हवा व पानी से उपचार हो जाता है | इसके सरल साधनों द्वारा थोड़ा सा समय लगा कर हम अनेक बीमारियों से मुक्त हो जाते हैं | हमें विभिन्न चिकित्सीय जांच की जरूरत नहीं पड़ती | यह साधन योग साधन आश्रम में पिछले 70 वर्षों से निशुल्क समाज सेवा के रूप में करवाए जाते हैं |

Advertisements

योग के साधन कोई चिकित्सक विद्या नहीं बल्कि इसका भली प्रकार से ज्ञान होना जरूरी है | उन्होंने कहा कि सतगुरु चमन लाल जी  पूरन योगी थे  | उन द्वारा बताई विधि अनुसार षष्ठकर्म करने से हम निरंतर रोग मुक्त रह सकते हैं | इन छह कर्मों में भी गुरुजी जलनेति ,बस्तर धोती तथा वमन क्रिया करने का परामर्श दिया करते थे| वह योग दिव्य रामायण में कहते हैं कि जो व्यक्ति सुबह उठकर षष्ठकर्म करता है रोग उसके आसपास भी नहीं फटकते | इनके साथ कपालभाति तथा प्राणायाम करके अनेक साधक बिना किसी दवाई के प्रयोग से एक सुखी तथा प्रसन्नता पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं | बहनों के गुप्त रोग योग के एक अथवा दो साधनों से बिना ऑपरेशन निवृत हो जाते हैं |

साइनस, श्वास रोग, रक्तचाप,मधुमेह, ह्रदय रोग, सर्वाइकल ,एसिडिटी, डिस्क इत्यादि जैसे भयानक रोग आश्रम में सुगमता पूर्वक एवं कम समय में निवृत हो जाते हैं | उन्होंने साधकों को चिकित्सीय चिकित्सा की बजाए योग करने के लिए प्रेरित किया | इस मौके पर अमिता रश्मि ने योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योग के महत्व को सबके सामने रखा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here