Monday, October 12, 2026
Home Himachal फरनोल पंचायत में सजा नरेश दर्जी का जनमंच

फरनोल पंचायत में सजा नरेश दर्जी का जनमंच

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत बाड़ी फरनोल पंचायत का दौरा किया ओर लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना।  पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया । लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया। इस मौके पर पंचायत की सभी वार्डों में जिला परिषद निधि से 3,3 सोलर लाइट दी। एक गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की। नरेश दर्जी ने  3 गरीब  परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी कागजात बनवाने के निर्देश दिए और 2 महीनों में विभाग से पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया।

Advertisements

इस मौके पर पंचायत के प्रधान  सुनीता व समस्त वार्ड मेंबर, आईपीएच विभाग के  अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here