कांग्रेसी सांसद द्वारा राष्ट्रपति के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के लिए सोनिया गांधी राष्ट्र से मांगें माफी: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, कमलजीत सेतिया, बलवीर विरदी   द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कांग्रेस के विपक्ष के नेता अधीररंजन चौधरी द्वारा जो राष्ट्रपति के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई है उससे  सारा देश शर्मसार है। कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी इसके लिए राष्ट्र से माफी मांगे। तीक्ष्ण सूद  ने कहा कि हताश-निराश राजनीति में हाशिए पर सिमटी कांग्रेस महिलाओं तथा अनुसूचित वर्गों  का सम्मान तक करना भूल चुकी है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति का पद एक संविधानिक पद है तथा राष्ट्र का सर्वोच्च पद है। नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण इस सर्वोच्च पद पर आज एक साधारण परिवार से आई एक अनुसूचित जनजाति की  महिला को विराजमान होने का मौका मिला है,जो कि कांग्रेस के गले नहीं उतर रहा। पहले भी कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए मोर्चाबंदी की परन्तु  सफल ना होने पर महिला राष्ट्रपति की शान  के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नैतिकता की सभी सीमाएं लांघदी। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अधीररंजन चौधरी अपनी  भूल मान रहे हैं तथा माफी मांग रहे हैं तथा दूसरी तरफ भाजपा पर बेवजह मुद्दा  उठाने का आरोप लगा रहे हैं, जो कि एक दूसरे का विरोधाभासी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर सोनिया गांधी इस मामले में हस्तक्षेप करके अधीररंजन चौधरी को पार्टी से नहीं निकालती और राष्ट्र से माफी नहीं मांगती तो महिलाओं और दलितों के प्रति कांग्रेस का चेहरा तथा  चरित्र लोगों के  सामने  हो  बेनकाब जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here