श्री ब्राह्मण सभा ने हवन और मां भगवती दुर्गा मूर्ति स्थापना का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत, एकता नगर, भगवान परशुराम भवन, होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में सिंह मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन यज्ञ मुख्य यजमान आदरणीय पंडित इंजीनियर संदीप तिवारी असिस्टेंट कमीशनर, नगर निगम, होशियारपुर और श्रीमती सुनीता तिवारी जी होशियारपुर वालों ने सपरिवार अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद जी द्वारा संपूर्ण करवाया गया। प्रधान मधुसूदन कालिया ने बताया कि आज मूर्ति स्थापना दिवस भी है। कृष्णा कालिया एवं कालिया परिवार की मां भगवती दुर्गा जी, श्री हनुमान जी और भैरव बाबा जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी, इसलिए आज के दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। पंडित गुरुदेव प्रसाद जी ने सक्रांति के दिन नदी में स्नान करने के साथ सूर्य देवता की पूजा करने से वैभव धन की प्राप्ति होती है और सिंह संक्रांति पर भगवान विष्णु और श्री नरसिंह भगवान की पूजा करने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Advertisements

पंडित ओमकारनाथ ने बताया कि इस संक्रांति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, इसी कारण गाय का घी का अधिक महत्व होता है इसलिए इसे घी सक्रांति भी कहा जाता है। इसी कारण दान के साथ घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस अवसर पर संरक्षक हरीश ऐरी ,कमलेश शर्मा,कृष्ण शर्मा, सुरेश तिवारी, कृष्ण गोपाल मोदगिल,मनोज दत्ता, मनोज कुमार गौड़, डा. विनोद शर्मा, विश्वामित्र रामपाल,अनिल शर्मा, वीके भारद्वाज, तरसेम मोदगिल,संदीप शर्मा ,जितेंद्र शर्मा , कमलेश्वर दत्त शोरी, दीपक शर्मा, अनिल भार्गव,राजेंद्र मोदगिल, अश्विनी शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रदीप भारद्वाज,सुनील दत्त पराशर, राममूर्ति शर्मा,विश्वास प्रभाकर ,प्रताप शर्मा, इंजीनियर संदीप शर्मा, संदीप भारद्वाज, मनदीप शर्मा ,राकेश शर्मा, संजीव ऐरी, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा,अजय शर्मा, वरुण शर्मा, दर्शन कौशल, रविंद्र दत्ता, एडवोकेट रोहित जोशी, चैतन्य वतसेन, कमांडेंट प्रदीप डोगरा,छोटा अश्वनी, नरोत्तम शर्मा, सोनू जोशी, सुरेश गुरु मनदीप गौतम, कमलजीत शर्मा, सुनील कालिया, राकेश शारदा, दविंदर शर्मा, इंजीनियर रामपाल वशिष्ठ, राहुल वशिष्ठ,अजय कालिया, संजीव कालिया, अश्वनी कालिया, गौरव शर्मा,पवन शर्मा, योगेश शर्मा, सतीश कौशल, अशोक शर्मा, राजन पंडित, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजीव मोदगिल, इशांत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, अनुराग कालिया और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा, कृष्णा कालिया, रेणुका शर्मा, मीना शर्मा, सुमन वतसेन, ममता कालिया, हीना जोशी, प्रीति शर्मा, नीना शारदा, शमा जोशी, मंजू कालिया, आशा दत्ता ,रितु कालिया, अनीता दत्ता, ज्योति कालिया, राकेश शर्मा, मंजू शर्मा, मीना शर्मा आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में सम्मिलित हुए और अंत में सभी आए हुए बंधुओं ने प्रसाद रूपी लंगर ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here