नशे ने उजाड़ा परिवार, ओवरडोज से हुई थी बड़े भाई की मौत, दूसरे दिन नशे ने छोटे की भी ली जान

तरनतारन(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव धुन्न ढाए वाला में किसान परिवार से संबंधित अंग्रेज सिंह नामक युवक की गत वीरवार नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी। अंग्रेज सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग शनिवार डाला जाना था कि छोटे भाई गुरमेल सिंह की भी नशे की ओवरडोज ने जान ले ली। थाना चोहला साहिब में आते गांव धुन्न ढाए वाला निवासी किसान मुखत्यार सिंह के दो बेटे थे। 23 वर्षीय अंग्रेज सिंह व 21 वर्षीय गुरमेल सिंह गुजरात के शहर मुंद्रा में काम करते थे।

Advertisements

दोनों बेटे बुरी संगत का शिकार होकर नशे के आदी हो गए। मुखत्यार सिंह की पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसको स्टंट डाला गया। गुजरात की निजी कंपनी में काम करते मुखत्यार सिंह के बड़े बेटे अंग्रेज सिंह (23) की वीरवार को नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई करवाए अंग्रेज सिंह का अंतिम संस्कार करवा दिया।
अंग्रेज सिंह की आत्मिक शांति के लिए घर में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाया गया। जिसका शनिवार को भोग डाला जाना था कि शुक्रवार की दोपहर को अंग्रेज सिंह के छोटे भाई गुरमेल सिंह (21) की चोहला साहिब में नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। गुरमेल सिंह का 10 महीने पहले ही विवाह हुआ था। शुक्रवार को परिवार ने यह कहते कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया कि उनका घर नशे ने उजाड़ दिया है। अब कानूनी कार्रवाई का कोई फायदा नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here