हल्का शाम चौरासी से 20 हजार सदस्यों को भाजपा से जोड़ेगी मंडल की टीम: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल की बैठक मंडल प्रधान अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला प्रधान विजय पठानिया विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर अश्विनी गैंद ने जिला प्रधान एवं उपस्थित सदस्यों को 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान संबंधी मंडल की तैयारियों की जानकारी दी। अश्विनी गैंद ने बताया कि मंडल की तरफ से हल्का शाम चौरासी से 20 हजार सदस्यों को भाजपा से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

इसके लिए उनकी सारी टीम पूरी मेहनत से कार्य कर रही है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाने तथा खासकर युवाओं को मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश को आगे ले जाने में योगदान डालने हेतु जागरुक किया जा रहा है ताकि युवा भाजपा के सदस्य बनकर अपना व देश का उज्ज्वल भाग्य लिखेें। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को मंडल द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान पूरे जोश-शोर के साथ शुरु किया जाएगा।

इस अवसर पर विजय पठानिया ने सदस्यता अभियान को लेकर मंडल की तरफ से की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है और देश हित में किए जा रहे कार्यों के चलते देशवासी मोदी जी की नीतियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने मंडल सदस्यों को निर्धारित किए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सदस्यता अभियान इंचार्ज मास्टर कृष्ण अरोड़ा, लखबीर सिंह, महासचिव मंगल दास, सचिव राजेश शर्मा व अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज गैंद, हरदेव लांबड़ा, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here