Saturday, October 31, 2026
Home Latest वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ऐतिहासिक बजट पेश कर देश में फहराया...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ऐतिहासिक बजट पेश कर देश में फहराया महिला शक्ति का ध्वज: तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। आशाओं के अनुरूप मोदी सरकार का बजट एक बार फिर जन हितैषी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने वाला है। देश की महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने यह बजट पेश कर महिलाओं का परचम और भी बुलन्द कर दिया है। उपरोक्त शब्द यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने देश की वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने के अवसर पर मोदी सरकार को बधाई देते हुए कहे।

Advertisements

तलवाड़ ने कहा कि 2019 में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत उस की जन हितैषी योजनाओं के चलते मिला था। आज भारत की आधी आबादी, महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जन धन खाते वाली बेटियों को 1 लाख तक के कर्ज की व्यवस्था कर, एक परिवार ही नहीं बल्कि भारत की मजबूत आर्थिक प्रणाली का भी आगाका किया गया है। तलवाड़ ने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण, खेत खलिहान, युवा महिला व नव भारत निर्माण का बजट है। इस अवसर पर तलवाड़ ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व उन के समूह मंत्री मंडल को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here