Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने अपनी आँखें दान करने का प्रण लेकर की...

चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने अपनी आँखें दान करने का प्रण लेकर की नेत्र दान मुहिम की शुरु

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में ‘ नेत्र दान’ सम्बन्धी लहर की शुरूआत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने आँखें दान करके इस मुहिम को लोक लहर बनाने के लिए निवेकली पहल की है। चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने 37वें राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़े के मौके पर सरकारी डैंटल कालेज आडीटोरियम पटियाला में राज्य स्तरीय समागम की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से आँखें दान करने सम्बन्धी शुरू की जागरूकता मुहिम में अपना योगदान डालने के लिए लोगों को स्वैच्छा से आगे आने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलबीर सिंह और डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी भी उपस्थित थे।

Advertisements

मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र से सम्बन्धित कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी अस्पतालों को केवल रैफरल अस्पताल नहीं बनने दिया जायेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस वायदे को पूरा करने के मद्देनज़र लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल और माता कौशल्या अस्पताल की पुरानी शान को बहाल किया जायेगा और इन अस्पतालों में अत्याधुनिक सहूलतें और बढ़िया डाक्टर मुहैया करवा के पी. जी. आई की तर्ज़ पर मरीजों का इलाज किया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में पंजाब के सरकारी अस्पताल विदेशी नागरिकों को इलाज के लिए आकर्षित करने के लिए किफ़ायती दरों पर मैडीकल पैकेज प्रदान करेंगे, जिससे मैडीकल टूरिज्म़ को उत्साहित किया जायेगा और यह आय का एक अच्छा स्रोत बन सकता है। इस मौके पर तीन मरीज़ गाँव दुलद्दी की गुलजार कौर, पातड़ां की सीमा रानी और चीका की तेजो देवी भी मौजूद थे, जिन्होंने करीब 10 साल के लंबे अरसे के बाद आँख की पुतली बदलने सम्बन्धी आपरेशन की फिर शुरुआत होने के बाद राजिन्द्रा अस्पताल में मुफ़्त कोरनियल ट्रांसप्लांट करवा के अपनी आँखों की रौशनी फिर हासिल की। इन मरीजों ने अपने तजुर्बे सांझे करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि यह भगवंत मान की सरकार का स्वास्थ्य मॉडल है जो उनके लिए वरदान बन कर आया है।

चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने राज्य की स्वास्थ्य सहूलतों के बारे विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि पंजाब को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुख्य प्राथमिकता है। इस मंतव्य के लिए राज्य में 16 नये मैडीकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे जिससे विद्यार्थियों को किफ़ायती मैडीकल शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।
उन्होंने राज्य के सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों को पूरी तनदेही से मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को सहयोग देने और एक टीम के तौर पर काम करने की भी अपील की। इससे पहले विधायक डा. बलबीर सिंह ने अध्यापक दिवस की बधाई देते हुये कहा कि किसी समय पटियाला कैराटोप्लास्टी (आँखों की पुतलियों की बदली) का केंद्र था परन्तु पिछली सरकारों की तरफ से इसको पूरी तरह अनदेखा किया गया। उन्होंने भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की तरफ पूरा ध्यान दे रही है।डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने भरोसा दिलाया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से स्वैच्छा से आँखें दान करने के संदेश को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे जिससे किसी कारण आँखों की रौशनी गवां चुके मरीजों को आँखों की रौशनी वापस मिल सके।

इससे पहले सिवल सर्जन डा. राजू धीर ने स्वास्थ्य मंत्री का औपचारिक स्वागत किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने पटियाला को साल 2024 तक मोतियाबिन्द मुक्त ज़िला बनाने के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे जानकारी दी। स्टेट प्रोग्राम अफ़सर डा. नीति सिंगला और डा. जतिन्दर कांसल ने लोगों को आँखें दान करने सम्बन्धी भ्रमों से दूर रहने के लिए कहा। डैंटल कालेज के प्रिंसीपल डा. जी. एस. मान ने समागम को यादगारी बनाने के लिए सभी भागीदारों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने ज़िला पटियाला के आँखों के माहिर डाक्टरों समेत राज्य के ब्लाक एक्स्टेंशन ऐजूकेटरों ( बी. ई. ई.) को सम्मानित भी किया, जिनमें संगरूर से नरिन्दरपाल सिंह, बरनाला से गौतम ऋषि, फाजिल्का से दिवेश कुमार, रूपनगर से ऋतु मेहता और पटियाला से सरबजीत सिंह शामिल हैं। इस मौके पर सहायक कमिशनर (यू. टी.) डा. अक्षिता गुप्ता, एस. डी. एम डा. इस्मत विजय सिंह, ‘आप’ के ज़िला शहरी प्रधान तेजिन्दर मेहता, ग्रामीण प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा, इवेंट इंचार्ज अंग्रेज सिंह, डायरैक्टर प्रिंसीपल मैडीकल कालेज डा. हरजिन्दर सिंह, मैडीकल सुपरडैंट डा. एच. एस. रेखी समेत विद्यार्थी और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here