30 सितंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलेगी 10  प्रतिशत रिबेट: कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम संदीप हंस ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार वर्ष 2022-23 का प्रापर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवाने पर 10 प्रतिशत रिबेट दी जाएगी। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपना बनता प्रापर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवाएं व चालू वर्ष पर 10 प्रतिशत की रिबेट का लाभ उठाएं।

Advertisements

कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए 10 सितंबर शनिवार को भी नगर निगम कार्यालय व  पुराने कमेटी कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स की कलेक्शन काउंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि जनता इसका अधिक से अधिक लाभ ले सके।                                                                                                                                        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here