Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh फ़रीदकोट शहर की आरा मार्केट और ज़िला एस.बी.एस. नगर का गाँव लालेवाल...

फ़रीदकोट शहर की आरा मार्केट और ज़िला एस.बी.एस. नगर का गाँव लालेवाल अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने फ़रीदकोट शहर की आरा मार्केट और ज़िला एस.बी.एस. नगर के गाँव लालेवाल को भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित किया है। भोपाल की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर) राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, द्वारा यहाँ से भेजे सैंपलों में स्वाईन फीवर की पुष्टि की गई है। पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन स्थानों में बीमारी की रोकथाम के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल एक्ट, 2009’’ और ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर के नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020) ’’ के अंतर्गत पाबंदियाँ सख़्ती से लागू कर दी गई हैं।  

Advertisements

उन्होंने बताया कि बीमारी केन्द्रों से 0 से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र ‘‘संक्रमण ज़ोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक के क्षेत्र ‘‘निगरानी ज़ोन’’ होंगे। इन क्षेत्रों से कोई जिन्दा/मरा हुआ सूअर, मीट या कोई सम्बन्धित सामग्री ना बाहर ले जाई जाएगी और ना अंदर लाई जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here