गांव ससोली में आरोग्य भारती पंजाब व युवा मंडल ने करवाया साप्ताहिक गायत्री यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आरोग्य भारती पंजाब एवं युवा मंडल द्वारा साप्ताहिक गायत्री यज्ञ गांव ससोली चब्बेवाल में किया। जिसमें मुख्यजमान कांता एवं वैद जोधमल जी थे। कार्यक्रम के संयोजक गुंजा साहू एवं योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने हवन पूजन कराया। प्रज्ञामंडल के प्रधान डा. के.के. पराशर ने बताया कि सामान्य लोगों के बीच प्राय: यह भ्रम फैला हुआ है कि अध्यात्मवाद का लौकिक जीवन से कोई संबंध नहीं है। वह तो योगी तपस्वियों का क्षेत्र है, जो जीवन में दैवी वरदान प्राप्त करना चाहते है। जो सांसारिक जीवनयापन करना चाहते है।

Advertisements

घर बार बसाकर रहना चाहते है, उनसे अध्यात्म का सम्बन्ध नहीं। इसी भ्रम के कारण बहुत से गृहस्थ भी, जो दैवी वरदान की लालसा के फेर में पड़ जाते है, अध्यात्म मार्ग पर चलने का प्रयत्न करते है। किन्तु अध्यात्म का सही अर्थ न जानने के कारण थोड़ा -सा पूजा-पाठ कर लेने को ही अध्यात्म मान लेते है। यह बात सही है कि अध्यात्म मार्ग पर चलने ये उसकी साधना करने से देवी वरदान भी मिलते है और ऋद्धि-सिद्धि की भी प्राप्ति होती है। किन्तु वह उच्च स्तरीय सूक्ष्म-साधना का फल है।

कुछ दिनों पूजा-पाठ करने अथवा जीवन भर यों ही कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा करते रहने पर भी ऋषियों वाला ऐश्वर्य प्राप्त नहीं हो सकता। अंत में मुख्यजमान को जन्मदिन की बधाई दिया और इस प्रकार के धार्मिक कार्य से गांव वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here