Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur भावाधस सदस्यों घरों में दीप जलाकर मनाया बाबा साहिब का जन्मदिवस

भावाधस सदस्यों घरों में दीप जलाकर मनाया बाबा साहिब का जन्मदिवस

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीक धर्म समाज (भावाधस) की ओर से घर-घर में दीपक जला कर भारत रतन बाबा साहिब डा. बी.आर. अम्बेदकर जी का जन्म दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सेठ राम सेठी के घर में संगठन सदस्यों ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प माला डाल कर उन्हें याद किया।

Advertisements

इस मौके सेठ राम सेठी ने बाबा साहिब जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन फ़लसफ़े तथा शिक्षाओं के साथ जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग को समानता दिलाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। इस मौके ओमप्रकाश भट्टी, हीरा लाल भट्टी, निरंजन सिंह, मनोज मिआनी, चरणप्रीत सिंह बाऊ ठेकेदार, मुनीश भट्टी, प्रदीप राणा, जसपाल सोनू, राजिंदर निक्की, सोमलाल, सुनील भट्टी, धर्मपाल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here