
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस के चलते इस महामारी से बचाव हेतु पी.डी.आर्य स्कूल बहादुरपुर की तरफ से बच्चों को घरों में ही आनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी के तहत बच्चों के आनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कोरोना महामारी से बचाव तथा इससे जागरूक करने हेतु पोस्टर बनाए गए।

प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया ने कहा कि इस महामारी के दौर में बच्चों की पढ़ाई पीछे न रहे जिसके लिए उन्हें आनलाइन शिक्षा दी जा रही है तथा साथ ही उन्हें अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया तथा कोरोना से बचाव हेतु पोस्टर बनाकर लोगों को सरकारी हिदायतों का पालन करने का संदेश दिया।












