Friday, October 23, 2026
Home Education गर्ल्स कालेज मानसोवाल की छात्राओं ने जोनल युवक व विरासती मेले में...

गर्ल्स कालेज मानसोवाल की छात्राओं ने जोनल युवक व विरासती मेले में किया शानदार प्रर्दशन

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। वेदांत आचार्य चेतना नंद महाराज भूरीवालों के सरंक्षण में चल रहे एम.बी.बी.जी.आर.जी.सी. गल्र्स कालेज मानसोवाल की छात्राओं ने पंजाब युनिवर्सिटी के होशियारपुर जोन-ए के जोनल युवक व विरासती मेले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई ईनाम जीते।

Advertisements

इस संबंधी जानाकरी देते हुए प्रिंसिपल गुरशरन कौर सिद्धू ने बताया कि उक्त छात्र व विरासती मेले में कालेज की बीकाम भाग तीसरा की छात्रा काजल भनोट ने खिदों मुकावले में पहला स्थान, बीऐ भाग तीसरा की रित्तू राहुल ने बुनाई मुकाबले में पहला, मनजीत कौर बीए भाग तीसरा ने पीड़ी बनाने के मुकाबले में दूसरा स्थान, बीकाम भाग दूसरा की अमनदीप कौर ने परांदे बनाने के मुकाबले में दूसरा स्थान,

बीए भाग तीसरा की सुमन ने सुंदर लिखाई में दूसरा, बीए भाग तीसरा की नरिंद्र कौर ने करौशिए में दूसरा स्थान, बीकाम भाग पहला की अमरजीत कौर की छिक्कू के मुकाबले में तीसरा और बीकाम भाग तीसरा की गरिमा राणा ने गुडियां पटोले बनाने में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल गुरशरन कौर सिद्धू व कालेज ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा विजेता छात्राओं को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here