भाजपा नेताओं ने विजय रूपाणी को पंजाब भाजपा प्रभारी बनाने पर पार्टी के फैसला का किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हाईकमान व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 15 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब का प्रभारी व डा. नरिंदर सिंह रैना को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा राज्य में पार्टी ने राजनीतिक रूप से माहिर खिलाड़ी को उतारा है। उक्त बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, भाजपा नेता कमलजीत सेतिया व भाजपा जिला सचिव अश्विनी गैंद ने व्यक्त करते हुए पार्टी के इस फैसला का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विजय भाई रुपाणी द्वारा गुजरात में किए गए विकास कार्य आज भी अपने मुंह बोलती तस्वीरें है तथा विजय भाई रुपाणी को पंजाब का प्रभारी लगाने से संगठन में एक नई जान पड़ेगी।

Advertisements

भाटिया, सेतिया व गैंद ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि गुजरात की तर्ज पर पंजाब में भी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से होशियारपुर भाजपा में काफी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय रुपाणी पंजाब का जल्द दौरा करेंगे। जिससे पंजाब को एक बड़ी शक्ति मिलेगी। भाजपा नेताओं ने इस बात का पार्टी को विश्वास जताया कि होशियारपुर में भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव होना तय है। इस बदलाव की बड़ी वजह यह भी है कि इससे पहले पार्टी लगभग तीन दशकों से सिर्फ तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। अब उसका ध्यान 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। वह राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी और बड़े स्तर पर जीत हासिल करेंगी।

भाजपा नेताओं ने इसके लिए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को भी बधाई दी है तथा कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में 13 की 13 सीटों पर जीत हासिल करके इतिहास रचेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here