Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh सीमा के साथ रेत के अवैध खनन पर राज्यपाल द्वारा चिंता जाहिर...

सीमा के साथ रेत के अवैध खनन पर राज्यपाल द्वारा चिंता जाहिर करने पर कांग्रेस ने किया स्वागत

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा सीमा के साथ रेत के अवैध खनन को लेकर गहरी चिंता जांच किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का गंभीर और घातक गुनाह है, जो मामले में हाईकोर्ट के आदेशों और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जानकारी दिए जाने के बावजूद लापरवाह बनी हुई है। वड़िंग ने राज्यपाल द्वारा रेत के अवैध खनन में शामिल लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने के विचार का समर्थन किया है।

Advertisements

यहां जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जहां राज्यपाल द्वारा पंजाब सरकार को नींद से जगाने के प्रयास का स्वागत किया है। वहीं पर उन्हें याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने सीमाओं के साथ रेत के अवैध खनन को लेकर एनआईए की जांच की मांग की थी। वड़िंग ने राज्यपाल से अपनी अपील को दोहराते हुए कहा कि अब आपने भी अपनी चिंताओं को जाहिर किया है और खुद देख लिया है कि किस प्रकार सीमाओं के साथ तेजी से अवैध खनन हो रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो चुका है। ऐसे में मामले में जल्द से जल्द एनआईए जांच के लिए सिफारिश ना करने के पीछे कोई कारण नहीं हो सकता।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, जो अपने दिल्ली नेतृत्व की गलत प्राथमिकताओं के जाल फंस चुकी है। जिसके द्वारा पंजाब में अपने एजेंडे को धकेला जा रहा है और इन्हें पंजाब या उसके एसवाईएल को लेकर हितों की कोई चिंता नहीं है। यही कारण है कि सिर्फ राज्यपाल ही राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रहित के रक्षक साबित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here