Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा ने निकाली प्रभुु श्रीराम जी के विवाह...

श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा ने निकाली प्रभुु श्रीराम जी के विवाह की बारात

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी… श्री प्रताप धर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से वीरवार को प्रभुु श्री राम जी के विवाह के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा श्री पंच मंदिर से प्रभुु श्री राम जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों व बैंड बाजो के साथ निकाली गई। शोभायात्रा दौरान रंग बिरंगी लाईटें अपनी अद्धभुत छठा बिखेर रही थी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई वापिस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का उद्धघाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति व पूर्व पार्षद सतपाल मेहरा ने किया। 

Advertisements

सभाध्यक्ष विनोद कालिया ने बताया कि श्री प्रताप धर्म प्रचारणी रामलीला दशहरा कमेटी पिछले कई वर्षों से प्रभु श्रीराम की बारात की शोभायात्रा निकाल रही है और आजादी से पहले कपूरथला के महाराज जगजीत सिंह हाथी पर सवार होकर इस शोभायात्रा की शोभा को बढाते थे और राम बारात दौरान माता सीता को पहनाने वाले आभूषण कपूरथला रियासत के खजाने से आते थे। शोभायात्रा में प्रभु राम-सीता की मनमोहक झांकी ने शहरवासियों को आकर्षित किया और दशरथ अपने रथ में अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे। भरत व शत्रुध्न घोड़ों पर सवार होकर बारात की अगुवाई करते  नजर आए। अलग-अलग मंदिरों की भजन मंडलियों ने प्रभु श्री राम जी की निकली सवारी व रधुपति राघव राजा राम की धुनों पर कपूरथला वासियों को धार्मिेक रस में डुबो दिया। हर तरफ प्रभुु श्री राम जी के जयकारे गूंज रहे थे। शोभायात्रा में भक्तजनों ने प्रभुु श्री रामसीता और लक्ष्मण की झांकी के समक्ष नत्मस्तक होकर अपनी हाजरी लगवाई।  भक्तजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष विनोद कालिया, कमलजीत सिंह, कृष्ण लाल सर्राफ, राजेश सूरी, बिशंबर दास, रजिंदर वर्मा, सतीश शर्मा, सुरिंदर शर्मा, एडवोकेट पवन कालिया, पंडित किशन दत्त, हरबंत सिंह भंडारी, दविंदर कालिया, मंगल सिंह, पवन लुंबा, गुलशन लुंबा, भूपिंदर सिंह, मोती लाल पुरी, हरदीप बाबा पंडित, जोगिंदर जेके, अशोक बव्वल, रधु शर्मा के अलावा शहर के गणमान्य व भक्तजन शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here