लोकतंत्र को कलंकित करने वाली मान सरकार: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर भगवंत मान सरकार द्वारा विधानसभा सत्र में विश्वासमत प्रस्ताव लाने, माननीय राज्यपाल को गलत जानकारी देकर उनका अपमान करना तथा बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान की सदन में उलंघना किए जाने के विरोध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता स्थानीय भगत नगर में बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ना केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य निभाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। भगवंत मान द्वारा 27 सितंबर को सदन में अपने उपद्रवी विधायकों को क्रूर और असंसदीय तरीके से सबसे दुर्व्यवहार करने की अनुमति देकर संविधान की धज्जियाँ उड़ाई हैं। भगवंत मान द्वारा बिजली, जीएसटी और पराली जलाने जैसे मुद्दों को सूचीबद्ध करके बुलाए गए सदन की झूठी जानकारी माननीय राज्यपाल को देकर से झूठ बोला और उन एजेंडो को छुपाते हुए सबसे पहले आपने पवित्र सदन के पिछले दरवाजे के माध्यम से अपने असंवैधानिक ‘विश्वासमत’ प्रस्ताव लाकर संविधान की उलंघना करते हुए पंजाब की जनता के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 92 विधायकों वाली पंजाब सरकार को विश्वासमत लाने की क्या जरुरत है?  

Advertisements

सूद ने कहा कि भगवंत मान द्वारा ऐसा किया जाना न केवल माननीय राज्यपाल के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है, पंजाब के संविधान, लोकतंत्र और लोगों के साथ भी विश्वासघात किया है। माननीय राजपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं और विधानसभा के एक महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकारी भी हैं। जिलाध्यक्ष शर्मा ने भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि खुद मान आठ साल सांसद रहे हैं, लेकिन कभी किसी सत्ताधारी पार्टी द्वारा आपकी आवाज दबाने की कोशिश नहीं की गई। पंजाब विधानसभा में भी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई असंवैधानिक कार्यवाही पंजाब के इतिहास में इसे एक काले दिन के रूप में दर्ज होगी।
इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री मीनू सेठी,अशोक कुमार शोकी,हरमेश लाल,संजू अरोड़ा,राजा सैनी,कमलजीत सेतिया,सुरिंदर कौर,अर्चना जैन,मीना सूद,सुनीता,गुरमिंदर कौर,एडवोकेट डीएस बागी,अश्वनी गैंद,महिंदर पाल धीमान,अमरजीत लाडी,एडवोकेट मुनीष रल्हन,अश्वनी ओहरी,दिलबाग सिधू,गगन बत्तरा,अजय शर्मा,कर्मबीर बाली,नेत्र चंद बब्बी,राजकुमार,एडवोकेट अजय भल्ला, जसविंदर राणा,हरभजन पाल,हरिकृष्ण धामी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here