बुराई पर इच्छाई की जीत, धू धू कर जल उठे रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। श्री प्रताप धर्म प्रचारणी राम लीला दशहरा कमेटी ने धूमधाम से दशहरा पर्व-2022 धूमधाम से मना कर अपनी कमेटी के दशकों से चली आ रही परंपरा को जीिवत रखा है। कमेटी प्रधान विनोद कालिया ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहरवासियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी और सभा सदस्यों कमलजीत सिंह, राजेश सूरी, कृष्ण लाल सर्राफ, राजेन्दर वर्मा, एडवोकेट पवन कालिया, मगल सिंह सेखो,विशंबर दास, हरवंत सिंह भंडारी, पवन लुंबा, बलजिंदर सिंह, सतीश शर्मा, अश्वनी सूद, गुलशन लुंबा, दविंदर कािलया, मोती लाल, अशोक बव्बल,त्रिलोचन सिंह धिंजन, जसविंदर सिंह व दर्जनों कलाकार शामिल हुए। इस पर्व का उदघाटन पूर्व पार्षद नामदेव अरोड़ा ने किया। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार व भाजपा नेता रणजीत सिंह खोजेवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जबकि विधायक राणा गुरजीत सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

राणा गुरजीत सिंह ने भी सभा के इस कार्य की सराहना करते हुए शहरवािसयों को दशहरा पर्व-2022 की शुभकामनाएं दी है और प्रभु श्री राम के जीवन से शिक्षा लेकर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। सभा को उनके कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कमेटी प्रधान कािलया ने बताया कि कमेटी पिछले 90 वर्षों से दशहरा मनाती आ रही है। जहां तक कि आंतकवाद के काले दिनों में भी सभा ने पुलिस की सुरक्षा में दशहरा पर्व मनाया है। सभा के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की और से शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी दानी सज्जनों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहरवासियों को उनके तन मन और धन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कमेटी के सभी सदस्यों व कलाकारों ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर समाज कल्यान के लिए प्रभु से वंदना की। सभाध्यक्ष कालिया ने डी सी विशेष सारंगल, एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, एडीसी जनरल अजय अरोड़ा, एसडीएम लाल विश्वास बैंस,डीएसपी सबडिवीजन मनिंदरपाल सिंह, जिला व पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here