Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत मांगने के दोष अधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़...

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत मांगने के दोष अधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज  

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज राजस्व हलका सोथा, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात राजस्व पटवारी राधा स्वामी के खि़लाफ़ क्रमवार 1,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम पटवारी के खि़लाफ़ यह मुकदमा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर रेशम सिंह निवासी गाँव सोथा, श्री मुक्तसर साहिब द्वारा दर्ज करवाई गई, ऑनलाइन शिकायत के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उनकी कृषि योग्य भूमि की ऑडरहिन सम्बन्धी दुरुस्ती करने के बदले 1,500 रुपए रिश्वत के तौर पर माँग की है और मौके पर ही 1,000 रुपए हासिल कर चुका है। प्राप्त सबूतों के आधार पर इस शिकायत की पड़ताल के दौरान उक्त पटवारी पर दोष सिद्ध होने पर उसके खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके इस केस सम्बन्धी और जाँच-पड़ताल जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here