जगदीप सिंह सेखों जिला कानूगो एसोसिएशन के अध्यक्ष बने 

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गत दिवस जिला कानूगो एसोसिएशन का चुनाव तहसील होशियारपुर में जीत सिंह सेवामुक्त कानूगो, जसवीर सिंह सेवामुक्त कानूगो, हरजिंदर सिंह सेवामुक्त कानूगो की अध्यक्षता में हुए, जिसमें कानूगो जगदीप सिंह सेखों को जिला अध्यक्ष, वरिंद्र कुमार रत्ती को  प्रतिनिधि पंजाब बॉडी, जगीर सिंह बल्ल को महासचिव, सुखदेव कुमार को खजानची, राकेश कुमार को वरिष्ठ उप-प्रधान बनाया गया।

Advertisements

अध्यक्ष बनने के पश्चात जगदीप सिंह सेखो ने सभी सदस्यों का आभार प्रगट किया तथा कहा कि उन्हे मिली जिम्मेवारी को वह पूरी तनदेही से निभायेंगे, किसी को र्कोइ भी समस्या नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर दलजीत सिंह, तजिंदर सिंह गोल्डी, मनजिंदर कौर, साहिल अरोड़ा, प्रविंदर सिंह, बविंदर कुमार, अशोक चन्द्र, जीवन लाल, पवित्र सिंह, परमजीत बिट्टु (सभी कानूगो) उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here